छात्रों के लिए टॉप 10 स्किल कोर्स
डिजिटल मार्केटिंग, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स कोर्सेस।
स्किल कोर्सेस से आत्मनिर्भर बनें।
डिजिटल मार्केटिंग, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स कोर्सेस।
स्किल कोर्सेस से आत्मनिर्भर बनें।
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक की। यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।
रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर 50 उत्कृष्ट महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कृषि आधारित स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रकाश व्यवस्था और बिजली संबंधी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्राधिकरण ने 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम त्योहार से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, निर्माणाधीन 33 केवी बिजलीघरों, किसानों के छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी कार्यों और ड्रेन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।