बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास की नई इबारत: 62,599 एकड़ में आकार ले रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र
बुंदेलखंड में बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) के तहत लगभग 62,599 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास की योजना आकार ले रही है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के साथ लॉजिस्टिक्स, बिजली, जलापूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास इस क्षेत्र को संभावित औद्योगिक एवं रोजगार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना से लगभग 6 लाख रोजगार अवसरों की संभावित सृजना की उम्मीद जताई जा रही है।