दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य
दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रकाश व्यवस्था और बिजली संबंधी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्राधिकरण ने 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम त्योहार से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, निर्माणाधीन 33 केवी बिजलीघरों, किसानों के छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी कार्यों और ड्रेन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।