बिहार में रबी महाअभियान 2026 की शुरुआत, 40 जागरूकता वाहनों से किसानों तक पहुंचेगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
बिहार में रबी महाअभियान-2026 की शुरुआत के साथ 40 जागरूकता एवं ज्ञान वाहनों को रवाना किया गया। अभियान के माध्यम से किसानों को उन्नत फसल उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी अनुदान और बेहतर फसल प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।